संचार अध्ययन के क्षेत्र में भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा निभाई जा रही भूमिका की प्रासंगिकता को देखते हुए इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि इसके क्षेत्रीय केंद्र खोले जाएँ, ताकि देश के अन्यान्य हिस्सों तक इसकी पहुँच व्यापक बन सके। पहला क्षेत्रीय केंद्र 1994 में पूर्व में ढेंकनाल में स्थापित किया गया था। माननीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने सितंबर 2009 में घोषणा की कि चार नए क्षेत्रीय केंद्र—उत्तर में जम्मू-कश्मीर, दक्षिण में केरल, पश्चिम में महाराष्ट्र (विदर्भ क्षेत्र) और उत्तर-पूर्व में मिजोरम में खोले जाएँगे। इसके लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के तहत ‘मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में एक नई योजना शामिल की गई। इन क्षेत्रीय केंद्रों के स्थानों का चयन यह ध्यान में रखते हुए किया गया कि सुदूर और पिछड़े क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। ये चार क्षेत्रीय केंद्र जम्मू, कोट्टायम, अमरावती और आइजोल में स्थापित किए गए थे।
- हमारे बारे में
- प्रशासन
-
शैक्षणिक
- संकाय
-
शैक्षणिक कार्यक्रम
- पीएचडी कार्यक्रम
- मीडिया बिजनेस स्टडीज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम
- स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम
- एमए (न्यू मीडिया कम्युनिकेशंस)
- एमए (हेल्थ कम्युनिकेशन)
- एमए इन मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस
- एमए इन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट
- अंग्रेजी पत्रकारिता
- विज्ञापन एवं जनसंपर्क
- हिंदी पत्रकारिता
- रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता
- उर्दू पत्रकारिता
- उड़िया पत्रकारिता
- मलयालम पत्रकारिता
- मराठी पत्रकारिता
- शैक्षणिक कैलेंडर
- क्षेत्रीय केंद्र
- सुविधाएं
- पुस्तकालय
- इन्क्यूबेशन सेंटर
- अनुसंधान
- कार्यकारी प्रशिक्षण
- छात्र जीवन
- परिसर सौहार्द
- जानकारियां
- प्लेसमेंट
- संपर्क करें


